खेत से मिली 192 पव्वे अवैध देशी शराब — आरोपी धूडाराम गिरफ्तार
लालमदेसर बड़ा में पुलिस की कार्यवाही, बिना लाइसेंस शराब रखने पर आबकारी अधिनियम में केस दर्ज
जसरासर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध देशी शराब की बड़ी खेप पकड़कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामला लालमदेसर बड़ा गांव का है, जहां रविवार को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने खेत में बने गड्ढे के पास से कुल 192 पव्वे अवैध देशी सादा मदिरा बरामद किए। पुलिस ने मौके पर धूडाराम पुत्र किशनाराम जाट (उम्र 32 वर्ष, निवासी लालमदेसर बड़ा) को कट्टा लिए खड़ा पाया। पुलिस को देखकर आरोपी खेत में भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे दबोच लिया गया।
![]() |
| आरोपी धूडाराम |
प्लास्टिक कट्टे को खोलकर देखने पर उसमें देशी सादा शराब के पव्वे मिले, जिन पर पीली प्लास्टिक चपड़ी और लाल ढक्कन लगे हुए थे तथा 'राजस्थान गंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड' अंकित था। पुलिस ने एक पव्वे को नमूने के रूप में मार्क-A तथा शेष 191 पव्वों को मार्क-B के रूप में सील कर जब्त किया। पूछताछ में आरोपी अपने पास शराब रखने का कोई लाइसेंस या परमिशन प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 की धारा 19/54 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जब्त शराब को मालखाने में सुरक्षित रखा गया है तथा मामले की जांच हेडकांस्टेबल पुष्पकुमार को सौंपी गई है। पुलिस कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी की गई। जसरासर पुलिस ने अवैध शराब की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की बात कहते हुए आमजन से इस तरह की अवैध गतिविधियों की जानकारी देने की अपील की है।
पुलिस अधिकारियों की भूमिका
Asi रविन्द्रसिंह, कांटेबल मिन्टू , आमप्रकाश, सुनीता आदि करवाई में शमिल रहे


