Advertisement

 


काकड़ा में मंदिर से चांदी के छत्र चोरी, पुलिस जांच में जुटी

काकड़ा में मंदिर से चांदी के छत्र चोरी, पुलिस जांच में जुटी 

जसरासर। पुलिस थाना जसरासर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव काकड़ा में इन दिनों चोरी की वारदातों ने लोगों में चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला बीती रात का है, जहां बाजार में स्थित मां सती दादी मंदिर में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की। जानकारी के अनुसार घटना रात लगभग 2 बजकर 30 मिनट के आसपास की बताई जा रही है। चोर मंदिर परिसर में घुसकर पूजा स्थल से करीब 2 किलो 500 ग्राम चांदी के छत्र उतारकर ले गए।

सुबह जब मंदिर के पुजारी व ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर ASI रामेश्वरलाल सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मंदिर परिसर, आसपास के रास्तों एवं संभावित मार्गों की जानकारी जुटाई तथा घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए।
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास लगे CCTV कैमरों एवं स्थानीय स्रोतों के आधार पर चोरों का सुराग तलाशने में जुटी हुई है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.