Advertisement

 


जसरासर में आरएलपी का कार्यकर्ता सम्मेलन, पंचायत चुनावों को लेकर रणनीति पर हुई चर्चा

जसरासर में आरएलपी का कार्यकर्ता सम्मेलन, पंचायत चुनावों को लेकर रणनीति पर हुई चर्चा

जसरासर। पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) का कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को पंचायत समिति जसरासर में आयोजित हुआ। सम्मेलन में जसरासर व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बीकानेर जिला प्रभारी दानाराम घिंटाला, पूर्व सरपंच अक्कासर प्रभुराम गोदारा, विजयपाल बेनीवाल, डॉ. विवेक माचरा, जयनारायण भादू, कालूराम सियाग व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

जसरासर में आरएलपी का कार्यकर्ता सम्मेलन
जिला प्रभारी दानाराम घिंटाला का वक्तव्य:सम्मेलन में जिला प्रभारी दानाराम घिंटाला ने कहा कि पार्टी द्वारा वर्तमान में ‘बूथ लेवल-2’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सक्षम कार्यकर्ताओं को जोड़कर बूथ स्तर को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर मजबूत होने से पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनावों में सीधा लाभ मिलेगा। घिंटाला ने यह भी कहा कि “संगठन की रीढ़ सामान्य कार्यकर्ता होता है और सामूहिक प्रयासों से ही संगठन मजबूत बनता है।
Rlp जिला प्रभारी दानाराम घिंटाला

डॉ. विवेक माचरा का वक्तव्य: इस दौरान डॉ. विवेक माचरा ने कहा कि “बीकानेर जिले की पंचायत समितियों व जिला परिषद में अधिकतम प्रतिनिधि जीताने के लिए अभी से पूरी ताकत के साथ जुटना होगा।” उन्होंने कहा कि यदि पंचायत स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत होगी तो प्रधान और जिला प्रमुख के चयन में पार्टी निर्णायक भूमिका निभा सकेगी।विजयपाल बेनीवाल का वक्तव्य: सम्मेलन में विजयपाल बेनीवाल ने सांसद हनुमान बेनीवाल के संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि “यदि सांसद हनुमान बेनीवाल को मजबूत किया जाएगा तो संगठन व क्षेत्र के कई कार्य स्वतः सशक्त होंगे।” उन्होंने कहा कि आज आमजन में पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ रहा है और इसका लाभ चुनावों में दिखाई देगा।प्रभुराम गोदारा का वक्तव्यपूर्व सरपंच अक्कासर प्रभुराम गोदारा ने कहा कि गांव-ढाणी स्तर पर कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति हैं और आने वाले दिनों में बूथ स्तर पर कार्य को और मजबूत किया जाएगा।
जसरासर में आरएलपी का कार्यकर्ता सम्मेलन
जयनारायण भादू का वक्तव्य: जयनारायण भादू ने कहा कि संगठन तभी मजबूत होता है जब कार्यकर्ता सक्रिय और अनुशासित रहें, इसलिए हर क्षेत्र में कार्यकर्ता संपर्क अभियान आवश्यक है।
जसरासर में आरएलपी का कार्यकर्ता सम्मेलन



तुलसीराम डूडी का वक्तव्य: सम्मेलन में नोखा ब्लॉक अध्यक्ष तुलसीराम डूडी ने कहा कि “आगामी पंचायती राज चुनाव आरएलपी पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। नोखा विधानसभा क्षेत्र की तीनों पंचायत समितियों के सभी वार्डों में पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी।” उन्होंने कहा कि सांसद हनुमान बेनीवाल ने बीकानेर जिले की समस्याओं को लगातार उठाया है और उनका त्वरित समाधान कराया है, जिससे आमजन में आरएलपी के प्रति विश्वास बढ़ा है। डूडी ने कहा कि “अब आवश्यकता है कि हर गांव–ढाणी से मजबूत कार्यकर्ताओं को जोड़कर चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया जाए

सम्मेलन में हुई नियुक्तियां एवं चर्चा: सम्मेलन में आगामी कार्यक्रमों, पंचायती राज चुनावों की तैयारी तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में BLA–2 की नियुक्ति भी की गई।
अंत में पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यकर्ताओं का सहयोग और समर्पण ही संगठन की असली ताकत है तथा आने वाले दिनों में बूथ स्तर पर अभियान और अधिक तेज किया जाएगा।

आयोजन एवं संचालन: सम्मेलन में गौरीशंकर तर्ड , विजय पाल फौजी, डूंगर राम तर्ड, ओमप्रकाश तर्ड , लेखराम गोरा, हरिराम तर्ड, कैलाश तर्ड , श्रवण डूडी, जयकिशन बिश्नोई, धर्माराम छींपा, श्री किशन तर्ड , रावतराम तर्ड, कैलाश ज्याणी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.