Advertisement

 


विवेकानन्द में हुआ युवा महोत्सव

Vivekananda Youth Festival

कातर छोटी। विवेकानन्द जयंती के अवसर पर विवेकानन्द विद्या आश्रम संस्था कातर छोटी द्वारा संचालित आरबीएसई, सीबीएसई स्कूल्स, पीजी कॉलेज, बीएड, इंटीग्रेटेड, फ़ार्मेसी एवं आईटीआई कॉलेज में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया।
Vivekananda Youth Festival
सांस्कृतिक कार्यक्रम व रक्तदान शिविर -

इस अवसर पर विद्यार्थियों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ विवेकानन्द पीजी कॉलेज एवं संस्था द्वारा संचालित धनीदेवी लक्ष्मणराम हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ, जिसमें युवाओं ने 151 यूनिट रक्तदान किया।

Vivekananda Youth Festival

कार्यक्रम का शुभारंभ -

कार्यक्रम का उद्घाटन सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल द्वारा दीप प्रज्वलन व फीता काटकर किया गया।

नेत्र जांच एवं उपचार शिविर

नेत्र रोग जांच एवं उपचार शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें आंखों की जांच, दवाइयां एवं चश्मे नि:शुल्क वितरित किए गए।

Vivekananda Youth Festival

स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर

संस्था द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर में 120 लोगों की बीपी, शुगर एवं सीबीसी जांच की गई।

विद्यार्थियों एवं एलुमिनाई का सम्मान

पिछले एक वर्ष में सरकारी सेवा में चयनित 50 एलुमिनाई को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय के 22 विद्यार्थी जिन्होंने राज्य स्तर पर खेलकूद में भाग लिया, नीट में चयनित 5 विद्यार्थी तथा स्वामी विवेकानन्द की जीवनी आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

Vivekananda Youth Festival

कन्या प्रोत्साहन व योजनाओं में लाभार्थी सम्मानित

संस्था द्वारा संचालित कन्या जन्म प्रोत्साहन मुहिम के तहत 38 छात्राओं को संस्था संरक्षिका धनीदेवी द्वारा सम्मानित किया गया। कालीबाई भील योजना के तहत लाभान्वित कॉलेज की दो छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

Vivekananda Youth Festival

अतिथियों का सम्मान

कार्यक्रम में आए हुए गणमान्यजनों का संस्था परिवार द्वारा साफा, सोल एवं मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।

संबोधन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देहात ब्लॉक अध्यक्ष विद्याधर बेनीवाल ने संस्था के सामाजिक सरोकारों से जुड़े होने पर धन्यवाद व्यक्त किया। वहीं मुख्य अतिथि ने स्वामी विवेकानन्द को युवाओं का प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने की बात कही।

प्रेरणा संदेश एवं समापन

संस्था निदेशक डॉ. रामचन्द्र लेघा ने युवाओं को समाज की वर्तमान चुनौतियों के लिए तैयार रहने की प्रेरणा देते हुए कहा कि शरीर में कई नैसर्गिक शक्तियां होती हैं, जिन्हें पहचानकर जागृत करना चाहिए। समापन पर आए हुए सभी मेहमानों को जलपान कराया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.