Advertisement

 


जसरासर में पारिवारिक रंजिश के चलते मारपीट, पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, FIR दर्ज

जसरासर | जसरासर थाना क्षेत्र के गुन्दुसर गांव में पारिवारिक रंजिश के चलते मारपीट व जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। इस संबंध में गुन्दुसर निवासी भंवरसिंह पुत्र रुपसिंह राजपूत (49) ने पुलिस थाना जसरासर में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि उसके छोटे भाई की पुत्री को शैतानसिंह पुत्र रामसिंह राजपूत द्वारा लंबे समय से फोन कर परेशान किया जा रहा था, जिसे लेकर पूर्व में आपसी समझाइश भी की गई थी।

रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 15 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 1 बजे परिवादी का पुत्र प्रदीप मोटरसाइकिल से मैनसर जा रहा था। इसी दौरान शैतानसिंह के खेत के पास तेजूसिंह पुत्र रामसिंह ने प्रदीप को रोककर उसके साथ मारपीट की और फोन करवाकर परिवादी को मौके पर बुलाया। जब भंवरसिंह अपने बेटे शिवसिंह के साथ मौके पर पहुंचे तो शैतानसिंह व तेजूसिंह ने मिलकर प्रदीप के साथ मारपीट की।

बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने भंवरसिंह पर चाकू से हमला किया तथा लोहे की चैन व झटका मशीन से सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों द्वारा बोलेरो गाड़ी के शीशे तोड़ने तथा मोबाइल फोन छीनने का भी आरोप है। घटना के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकियां दीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.