साइबर फ्रॉड में नई चाल दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़े जाने का झांसा, कान्धलसर की मंजू से ₹1.25 लाख की ठगी
कान्धलसर कातर छोटी। निवासी मंजू के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। मंजू के भाई राकेश तर्ड़ ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी बहन के व्हाट्सऐप पर पाकिस्तान के मोबाइल नंबर +92 302 1248862 से बात होना शुरू हुई। मंजू देवी कम पढ़ी लिखी होने के कारण उन्हें ये पता नहीं चला कि ये मोबाइल नंबर पाकिस्तान का है और वो आदमी मंजू देवी का धर्म भाई बना था
![]() |
| Photo ai |
राकेश के अनुसार बाद में मंजू की बात भारत के दूसरे नंबर +91 97799 84522 से करवाई गई। कॉल पर मौजूद व्यक्ति ने दावा किया कि युवक को छोड़ने के लिए पैसे मांगे जा रहे हैं। इस दौरान मंजू को डिजिटल अरेस्ट रखा इस दौरान मंजू ने अपने भाई राकेश से मदद करने को कहा। इसके बाद 4 जनवरी 2026 को पहले ₹18 हजार और बाद में ₹36 हजार फोन पे से भेजे गए। 5 जनवरी को ₹25 हजार, जबकि 6 जनवरी को पहले ₹30 हजार और बाद में ₹16 हजार रुपये अलग-अलग नंबरों और QR कोड पर ट्रांसफर करवाए गए।
राकेश ने बताया कि कुल मिलाकर ₹1 लाख 25 हजार रुपये अलग-अलग बैंक खातों और UPI ID पर भेजे गए। ट्रांजैक्शन की रसीदों से स्पष्ट है कि रकम चरणबद्ध तरीके से अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवाई गई, जो साइबर ठगों के संगठित नेटवर्क की ओर संकेत करता है।
मामले की थाना या साइबर सेल में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है। पर 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवा दी हैं


