जसरासर
![]() |
| सरकारी स्कूल से दूध पाउडर चुराने वाले आरोपी गिरफ्तार |
बीकानेर वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना जसरासर ने प्रभावी व त्वरित कार्रवाई करते हुए सरकारी विद्यालयों से दूध पाउडर के पैकेट चोरी करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी निरीक्षक आलोक सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण व सूचना संकलन के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
घटना का विवरण
पुलिस के अनुसार दिनांक 25 नवंबर 2025 को परिवादी ने रिपोर्ट दी कि राजकीय विद्यालय जोगणिया बाला थावरिया एवं ग्राम मुन्दड़ के चार सरकारी विद्यालयों से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रात्रि के समय विद्यार्थियों के पोषाहार हेतु रखे गए दूध पाउडर के पैकेट चोरी कर लिए गए। इस संबंध में पुलिस थाना जसरासर में प्रकरण संख्या 164/2025 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
अनुसंधान के दौरान पुलिस ने दूध पाउडर चोरी में संलिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें—
श्यामसुंदर (18) हिमटसर
पवन कुमार (21) हिमटसर
कैलाश (28) हिमटसर
दिनेश (18) काकड़ा
मनोज (18) हिमटसर
सभी आरोपी थाना नोखा क्षेत्र के निवासी हैं।
अन्य वारदातों का भी खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने नोखा थाना क्षेत्र व पांचू थाना क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में भी दूध पाउडर चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ व अनुसंधान जारी है।
पुलिस टीम
इस कार्रवाई में हैडकांस्टेबल देवाराम, जयकिशन तथा कांस्टेबल सुमित, कैलाश, ओमप्रकाश, विष्णु व कैलाश शामिल रहे।
हैडकांस्टेबल देवाराम एवं कांस्टेबल सुमित की विशेष भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विद्यार्थियों के पोषण से जुड़ी योजनाओं में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


