Advertisement

 


हत्या के प्रयास मामले में एक माह से फरार 5 आरोपी गिरफ्तार

 जसरासर 

हत्या के प्रयास के मामले मे  जसरासर पुलिस द्वारा पकडे गए आरोपी ।

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण

पुलिस थाना जसरासर द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के एक गंभीर प्रकरण में एक माह से फरार चल रहे 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरण

दिनांक 27.11.2025 को परिवादी द्वारा थाना जसरासर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपीगण ने उसके खेत में जबरन ट्रैक्टर घुसा दिया तथा प्रार्थी के भाई व बहन के ऊपर से ट्रैक्टर निकालने का प्रयास किया। आरोप है कि इसके बाद परिवादी व उसके परिवारजनों के साथ जान से मारने की नीयत से मारपीट की गई। इस संबंध में थाना जसरासर में प्रकरण संख्या 151/2025 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

विशेष अभियान के तहत गठित पुलिस टीम द्वारा निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया गया—

केसुराम,  महेन्द्र, लूणाराम, जितेन्द्र, अर्जुनराम 

(पुलिस थाना सांडवा, जिला चूरू)

न्यायालयीन कार्यवाही

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी महेन्द्र, लूणाराम, जितेन्द्र व अर्जुनराम को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया, जबकि आरोपी केसुराम का पुलिस कस्टडी रिमांड प्राप्त किया गया है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

पुलिस की टीम

 थानाप्रभारी (ci) आलोक सिंह के नेतृत्व में टीम गठित

गिरफ्तारी में शामिल टीम—

 भागीरथराम उप निरीक्षक, कॉस्टेबल दीपाराम,भागीरथराम,

 लेखराम आदि शामिल रहे

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.