Advertisement

 


जसरासर: खेत में काम के दौरान युवक कुएँ में गिरकर हुआ मौत जसरासर

जसरासर थाना क्षेत्र के बाधनूं गांव में बुधवार को एक दुखद हादसा हुआ। खेत में काम कर रहे 28 वर्षीय शैतानाराम पुत्र मांगीलाल जाट का पैर फिसल गया और वह पास बने खुले कुएँ में गिर गया। इस हादसे में शैतानाराम की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिवार वाले मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। शैतानाराम के बड़े भाई भूराराम की रिपोर्ट पर जसरासर थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम करवाया और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच थानाधिकारी आलोक सिंह को सौंपी गई है, और पुलिस घटना के सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.