Advertisement

 


जसरासर में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, युवक घायल, FIR दर्ज

Jasrasar times news

जसरासर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 4 जनवरी 2026 की सुबह करीब 8:55 बजे की बताई जा रही है। मेघवाल समाज के युवक के साथ आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
Ai -photo 

पीड़ित अमरसिंह पुत्र हीराराम जाट, निवासी झाड़ेली तहसील जसरासर ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि वह खसरा नंबर 1516/731 व 730 स्थित जमीन पर दीवार का निर्माण कर रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने वहां पहुंचकर गाली-गलौज की और जबरन काम रुकवाने की कोशिश की।
पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने लाठी व डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। बीच-बचाव करने आए लोगों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न धाराओं सहित SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जसरासर थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.